place Current Pin : 822114
Loading...


पांडेश्वर में बीजेपी कर्मी के साथ मारपीट, आरोप तृणमूल पर

location_on WEST BENGAL access_time 03-Mar-21, 02:42 PM

👁 270 | toll 110



1 1.7 star
Public

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़ : जितेन्द्र तिवारी के भाजपा मे शामिल होते ही पांडवेश्वर मे भाजपा कर्मी के साथ मारपीट की घटना घटी। तृणमूल के ब्लाक अध्यक्ष नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती के अनुगामीयो के खिलाफ इसका आरोप लगाया जा रहा है। दोनों भाजपा कर्मीयो के नाम है कमलेश पासवान और रमेश पासवान। स्थानीय सूत्रों के अनुसार जितेन्द्र तिवारी के भाजपा मे शामिल होने से उत्साहित कर्मी दल का झंडा लगा रहे थे। आरोप है कि उसी समय तृणमूल ब्लाक अध्यक्ष नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती के करीब दस बारह अनुयायीयो ने लोहे के राड, बांस और लाठि से उनपर हमला कर दिया। अपने भाई को बचाने आए रमेश पासवान घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में दुर्गापुर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कमलेश का आरोप है कि हमला करने वाले सभी अवैध कोयले के कारोबार से जुड़े हैं। हालांकि नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती ने इसे दो परिवारों का विवाद बताया।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play