टोनी आलम, एएनएम न्यूज़ : कल जिन चार कुत्ते के बच्चों को मारा गया था उसके आरोप मे एन टी पी सी थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज दुर्गापुर महकमा अदालत में भेज दिया गया। आरोपी का नाम आशिष बैनर्जी है और वह ए बी एल टाउनशिप का रहने वाला है। विदित हो कि कल दुर्गापुर का आर आई पि प्लाट औद्योगिक क्षेत्र एक अमानवीय कांड का साक्षी बना। एक सुरक्षा कर्मी पर कुत्ते के बच्चों को पीच मे डुबोकर मारने का आरोप लगाया गया था। इस संदर्भ में स्वेच्छासेवी संगठन की सदस्या सुस्मिता सेनगुप्ता द्वारा थाने मे लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी थी। महकमा शासक ने कार्यवाही का आश्वासन दीया था।