राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़, बाराबानी : बाराबनी ब्लॉक अंतर्गत बाराबनी गांव में गुरुवार दोपहर स्थानीय बच्चों द्वारा खेलते समय एक विशाल अजगर को सड़क के किनारे देखा गया। सांप को देखकर वे डर गए और आस-पास के लोगों को खबर दी गई। खबर फैलते ही स्थानीय निवासियों में हड़कंप मच गया, एंव स्थानीय युवकों ने सांप को घेर, स्थानीय वन विभाग को खबर दी। खबर मिलते ही बाराबनी ब्लॉक के वन विभाग मौके पर पहुंचा और सांप को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया। वन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि, सांप लगभग साढ़े छह फीट लंबा था। उन्होंने कहा कि, सांप पास के जंगल से इलाके में आया था। पास के जंगल में अजगर की अधिक बड़ी प्रजातियां भी है।