टोनी आलम, एएनएम न्यूज़, दुर्गापुर : "और नही अन्याय" इस नारे को सामने रखकर भाजपा की तरफ से दुर्गापुर में पदयात्रा निकाली गयी। दुर्गापुर के भिरिंगि मोड़ से पांचमाथा मोड़ तक भाजपा कर्मी समर्थको ने रैली निकाली। पश्चिम बर्दवान जिला भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण घोरूई ने कहा कि, राज्य की जनता टी एम सी सरकार के भ्रष्टाचार का जवाब 2021 के विधानसभा चुनावों में देगी। सत्ता पक्ष के लोगों ने अगर भाजपा कर्मीयों पर अत्याचार किया तो वार के बदले पलटवार किया जाएगा । रैली में शामिल भाजपा कर्मीयों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। शुक्रवार की इस विरोध रैली में पश्चिम बर्दवान जिला भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण घोरूई जिले के युवा सभापति अरिजित राय सहित तमाम स्थानीय भाजपा नेता कर्मी उपस्थित थे।