टोनी आलम, एएनएम न्यूज़ : आसनसोल नगर निगम के 37 नंबर वार्ड अन्तर्गत रानीगंज के सियारसोल ओसीपी निवासि गणेश लाल खत्री रविवार को रामपुरहाट मे एक हादसे मे घायल हो गए थे। उनके पास राज्य सरकार का स्वास्थ्य साथी कार्ड था जिससे इलाज का सम्पूर्ण खर्च पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा किया गया। उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार का शुक्रिया अदा किया क्योंकि इलाज का खर्च उठाना उनके लिए मुमकिन नही था। तृणमूल युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रुपेश यादव ने गणेश लाल खत्री के घर जाकर इनसे मुलाक़ात की।