टोनी आलम, एएनएम न्यूज़ : भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर उनकी पार्टी के बैनर पोस्टर खोलने और नष्ट करने का आरोप लगाया है। यह घटना है जमुड़िया थाने के चिचुरिया मोड़ इलाके की। भाजपा के जमुड़िया मंडल दो अध्यक्ष गौतम मंडल ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को परिवर्तन यात्रा के मद्देनजर पार्टी की तरफ से भाजपा का बैनर पोस्टर लगाए गए थे। शनिवार सुबह उन्होंने देखा कि उनके ज्यादातर बैनर पोस्टर गायब थे। गौतम मंडल का आरोप है कि तृणमूल के करीबी अपराधियों ने ही यह काम किया है । जो बैनर पोस्टर वह ले नही जा पाए उनको छोड़ कर चले गए। उन्होंने कहा कि केंदा फांड़ि मे लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। दुसरी तरफ तृणमूल कांग्रेस के जमुड़िया दो नंबर ब्लाक अध्यक्ष सुकुमार भट्टाचार्य ने कहा कि शुक्रवार को भाजपा के परिवर्तन यात्रा से ममता बनर्जी को लेकर गलत शब्दों का इस्तेमाल कर भाजपा ने इलाके मे तनाव पैदा करने की कोशिश की थी। मगर तृणमूल समर्थक शांत रहे। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को ही भाजपा ने तृणमूल कर्मीयो को फंसाने की बात कही थी। उनका आरोप है कि भाजपा समर्थक रात के अंधेरे मे आए तो थे तृणमूल के बैनर पोस्टर फाड़ने पर शराब के नशे मे अपनी ही पार्टी के बैनर पोस्टर फाड़ डाले।