टोनी आलम, एएनएम न्यूज़, दुर्गापुर : दुर्गापुर के 19 नंबर वार्ड अन्तर्गत राधाकृष्ण पल्ली में एक घर मे ताला तोड़कर लाखो रुपये के सोने के गहने चुराए जाने से सनसनी फैल गई। परिवार की सदस्य झर्ना सरकार ने कहा कि दो दिन पहले उनकी माँ और भाई कोलकाता गए थे। पड़ोसियों से जानकारी मिलने पर उन्होंने आकर देखा कि घर की अलमारी टुटी हुई हालत मे है। उनके अनुमान के अनुसार लाखो रुपये के सामान पर चोरो ने हाथ साफ किया है। दुर्गापुर थाने की पुलिस ने मौके पर पंहुचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।