place Current Pin : 822114
Loading...


दिनेश लाल को मिली हिंदी प्रकोष्ठ सचिव पद की जिमेदारी

location_on salanpur access_time 26-Feb-21, 10:32 AM

👁 154 | toll 60



1 2.0 star
Public

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़, सालानपुर : तृणमूल आईएनटीटीयूसी (केकेएससी) श्रमिक नेता दिनेश लाल को मिली राज्य तृणमूल कांग्रेस हिंदी प्रकोष्ठ पश्चिम बर्दवान जिला साधारण सचिव पद की जिमेदारी । पद मिलने के बाद उन्हीने कहा कि हिंदी भाषियों को जो सम्मान पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता दीदी से मिला है, ओर कोई सरकार नही दे सकती, मुझे यह जिमेदारी देने के लिए दीदी एवं तृणमूल कांग्रेस का आभार व्यक्त करता हूँ। में दावे के साथ यह कह सकता हूँ कि सालानपुर डाबर कोलयरी क्षेत्र का एक भी हिंदी भाषियों का वोट अन्य किसी भी पार्टी को नही मिलेगा, हिंदी भाषियों को जो मान और सम्मान मुख्यमंत्री दीदी एवं बराबनी विधायक बिधान उपाध्याय ने दिया है। कुछ लोगों को लोकसभा चुनाव में भाजपा दिग्भ्रमित एवं हिंदी हितैसी बतलाकर वोटों का धुर्वीकरण किया था। किंतु दूध के जले हिंदी भाषी अब मठ्ठा भी फूक फूक कर पी रहें है। केंद्रीय मंत्रियों का मुख्यालय अभी बंगाल बना हुआ है, इरादा साफ है ये लोग कुछ देने नही बल्कि लेने आये है, बंगाल को सोनार बांग्ला का सपना दिखाने वाला भाजपा सरकार ने उत्तरप्रदेश, बिहार और त्रिपुरा को क्या दिया जग जाहिर है। उन्होंने कहा दिल्ली में किसानों के लिए कांटे और बंगाल में सुहाना सपना, पेट्रोल डीजल घरेलु गैस मूल्य सातवे आसमान पर और फिर यहाँ अच्छे दिन का सपना। बंगाल में हिंदी भाषियों को ठगना अब आसान नही है। उन्होंने कहा डाबर कोलयरी में लगभग 500 हिंदी भाषियों का वोट है, जिसमें विधायक बिधान को छोड़कर एक भी किसी और को नही मिलने वाला।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play