टोनी आलम, एएनएम न्यूज़ : उनको बहुत ज्यादा काम करना पड़ता है। अस्पताल के बुरे वक्त मे वह अस्पताल के साथ थे। लेकिन अब बाहरी लोगों की नियुक्ति से अस्पताल के पुराने कर्मी वंचित हो रहे हैं। इसके खिलाफ निजी अस्पताल के अस्थाई कर्मियों ने अस्पताल के दोनों गेट को बंद कर के विरोध प्रदर्शन किया। इनका आरोप है कि उनको ज्यादा समय तक काम करना पड़ता है। यही नहीं बल्कि उनके नाश्ता करने या गुसलखाने जाने के समय पर भी निगरानी रखी जा रही है। कठिन परिश्रम के बाद थोड़ा आराम करना के लिए भी प्रबंधन से अनुमति लेनी पड़ रही है। जबकि पुराने लोगों को बिठाकर कम पैसो मे नए लोगों से काम करवाया जा रहा है।