place Current Pin : 822114
Loading...


पेट्रोल-डिजल और गैस के दामों मे बढ़ोतरी के खिलाफ पेट्रोल पंप पर धरना प्रदर्शन

location_on WEST BENGAL access_time 25-Feb-21, 04:02 PM

👁 133 | toll 46



1 2.0 star
Public

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़, जमुड़िया : टाउन छात्र परिषद की तरफ से पेट्रोल-डिजल और गैस की कीमतों मे उछाल के खिलाफ जमुड़िया के सातग्राम पेट्रोल पंप पर धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर ब्लाक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष साधन राय, पुर्व कार्यकारी अध्यक्ष राना अधिकारी, जिला तृणमूल छात्र परिषद उपाध्यक्ष अभिनव मुखर्जी, पुर्व पार्षद बाटुल रजक, पुर्व छात्र नेता युवा तृणमूल उपाध्यक्ष शेख सोहेल, युवा वार्ड अध्यक्ष श्यामल धीव,र स्थानीय वार्ड अध्यक्ष सपन रजक और सुलेखा चक्रवर्ती छात्रनेता अभिषेक रुईदास सहित तमाम स्थानीय तृणमूल और टी एम सी पी सदस्य और समर्थक मौजूद थे। छात्र नेता अभिषेक रुईदास ने कहा कि ममता बनर्जी और अभिषेक बैनर्जी के निर्देशानुसार वह सड़को पर उतरे ईंधन की कीमतों मे वृद्धि का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज के विक्षोभ के जरिए वह केंद्र सरकार को यह संदेश देना चाहते हैं कि अगर इसी तरह ईंधन और रोजमर्रा की चीज़ो की कीमतो मे वृद्धि जारी रही तो यह सरकार ज्यादा दिनों तक सत्ता मे नही रहेगी। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब सरकार के खिलाफ सड़को पर उतरकर विरोध जता रही है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play