स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : एक महिला कानूनी सहयोगी ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल के एक न्यायाधीश के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। कोलकाता पुलिस की माने तो, इस सहयोगी ने 12 फरवरी को जज के खिलाफ हेर स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में मामला दायर किया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि वह उसका यौन उत्पीड़न कर रहा था, जज उन्हें जब मर्ज़ी तब बुलाते थे और ना आने पर उसे बर्खास्त कर दिया गया था। कानूनी सहयोगी असम के सिल्चर की है और कोलकाता में एनसीएलटी कार्यालय में कार्यरत थी। वर्तमान में एनसीएलटी में दो न्यायाधीश हैं और एक न्यायाधीश के खिलाफ मुकदमा दायर किया गया है, जिनपर आरोप है कि वह उसे लगातार परेशान कर रहे थे। हेर स्ट्रीट पुलिस ने बताया कि वे आरोपो की जांच कर रहे हैं।