place Current Pin : 822114
Loading...


चुनाव को देखते हुए, तृणमूल कांग्रेस ने किया कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

location_on WEST BENGAL access_time 24-Feb-21, 04:45 PM

👁 126 | toll 31



1 2.0 star
Public

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़ : जैसे-जैसे अगले बंगाल विधानसभा का चुनाव नजदीक आ रहा है इस राज्य की सभी पार्टियों की सरगर्मियां तेज होती जा रही है। सभी पार्टिया अपने कर्मी समर्थको को चुनाव के लिए तैयार करने मे जुट गई है क्योंकि सभी दलों को पता है कि कार्यकर्ता ही किसी भी दल की रीढ़ की हड्डी होते हैं। इसी क्रम में आज रानीगंज के पब्लिक लाइब्रेरी मे रानीगंज ब्लाक तृणमूल कांग्रेस की तरफ से एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष अपुर्व मुखर्जी, पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल युवा कांग्रेस अध्यक्ष रुपेश यादव, श्रमिक नेता हरेराम सिंह, व्ही शिवदासन उर्फ दासु, कंचन तिवारी सहित तमाम स्थानीय तृणमूल नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर अपुर्व मुखर्जी दासु आदि ने तृणमूल कर्मीयो को आने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अभी से कमर कसने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर भाजपा सहित सभी विपक्षी दलों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करना होगा।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play