स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: भारतीय वायु सेना ने अपने स्टेशन सूर्यलंका में वर्त्तमान परिस्थितियों के बीच सतह से हवा में मार करने वाली स्वदेशी विकसित मिसाइल आकाश और रूसी मिसाइल IGLA का सफलतापूर्वक परिक्षण किया। रक्षा विशेषज्ञों ने दावा किया कि यह एक महत्वपूर्ण सफलता है क्योंकि सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों का परीक्षण फायर नियंत्रण रेखा में पाकिस्तानी ड्रोन के खिलाफ वायुसेना की अग्नि शक्ति को बढ़ाएगा।