स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: वह ऑक्सफोर्ड यूनियन डिबेटिंग सोसाइटी को संबोधित करने वाली भारत की पहली महिला मुख्यमंत्री होती। पर इस वर्चुअल एड्रेस को डिबेटिंग सोसायटी ने "अप्रत्याशित परिस्थितियों '' का हवाला देते रद्द कर दिया। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम इतिहास के पन्नो में स्वर्ण अक्षरों से दर्ज होता लेकिन यह हो ना पाया, वर्चुअल एड्रेस को अचानक रद्द करने का कारण अब तक अज्ञात है। ऑक्सफोर्ड यूनियन डिबेटिंग सोसाइटी को एक प्रतिष्ठित संबोधन माना जाता है और अमेरिकी राष्ट्रपतियों से लेकर शीर्ष विश्व के नेताओं तक ने इस आयोजन को संबोधित किया है।