स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : महाराष्ट्र के गढ़चिरौली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हार्डकोर नक्सली गुड्डु राम कोड़यामी को पुलिस ने खुफिया जानकारी के बाद धर दबोचा, कई घटनाओ दे चुका है अंजाम। गढ़चिरौली नक्सल विरोधी पुलिस पथक ने मुख वीरों की सूचना पर जाल बिछाकर उस समय गिरफ्तार किया जब वह किसी पहचान वाले के यहां ठहरा हुआ था।
नक्सलियों के साथ मिलकर गुड्डू ने गढ़चिरौली के कई तालुको में दहशत फैला रखी थी। मर्डर, फिरौती, आगजनी, पुलिस की गाड़ी पर हमला। पुलिस के ऊपर फायरिंग ऐसे तमाम गुनाहों में गिरफ्तार गुड्डू से पुलिस उसके गिरोह के बारे में जानना चाहती है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र का गढ़चिरौली इलाका नक्सलियों के टारगेट पर रहता है। हर साल यहां पर छुटपुट घटनाएं होती रहती हैं, यही वजह है कि महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र पुलिस में नक्सलियों के सफाया के लिए टीम का गठन किया गया है। उसी का परिणाम है कि गुड्डू आज पुलिस की गिरफ्त में है।