Instagram
Current Pin : 822114
Loading...


दबंगई अस्पताल में घुसकर डॉक्टर के साथ मारपित, साथ ही साथ रजिस्टर को भी फाड़ा

location_on Panki Hospital access_time 23-Feb-21, 11:19 AM

👁 1726 | toll 547



News 40 Jharkhand -1.0 star
Public

"दबंगई" : अस्पताल में घुसकर डॉक्टर के साथ की मारपीट , साथ ही साथ आरोपी ने रजिस्टर को फाड़ा!! आरोपी को थाने से छोड़ने के बाद डाक्टरों में उबाल , एसपी से करेंगे मुलाकात!! पलामू : पलामू जिले के पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत डॉक्टर राजीव कुमार सिंह के साथ संजय कुमार गुप्ता नामक व्यक्ति ने मारपीट किया है। यही नहीं आरोपी संजय कुमार गुप्ता आपातकालीन रजिस्टर को भी फाड़ दिया है। घटना के बाबत आरोपी संजय कुमार गुप्ता के खिलाफ पांकी थाने में विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। अस्पताल परिसर में घुसकर डॉक्टर के साथ मारपीट की घटना होने से स्वास्थ्य कर्मियों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया है। पांकी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने आरोपी के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के अलावा उन्होंने पलामू उपायुक्त , माननीय विधायक , सिविल सर्जन व प्रखंड विकास पदाधिकारियों को पत्र प्रेषित कर घटना की जानकारी दी है। साथ ही आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग किया है। पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में लेने के बाद थाने से छोड़ने के बाद डाक्टरों में काफी उबाल है। डॉक्टरों का शिष्टमंडल पलामू उपायुक्त , पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर मामले की शिकायत दर्ज कराएंगे। डॉक्टरों का कहना है कि आरोपी एक दबंग व्यक्ति है। उसे थाना से छोड़ना गंभीर मामला है।


Trending in related area :

#1
ग्राम चंदना में समाज सेवी मुजीब खान के द्वारा कब्रिस्तान से हरिजन टोला होते हुए चंदना प्राथमिक स्कूल तक मरम्मती का कार्य किया गया। ,

location_on चंदना, मंझिआंव
access_time 06-Aug-22, 08:49 PM
#2
दो दिन से रक्त के लिए परेशान महिला को रक्त उपलब्ध करा उनकी जान गुलाम ए हुसैन कमिटी सह हिंदू मुस्लिम एकता संघ के एहम सदस्य अख्तर रजा ने रक्त दान कर बचाई

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-21, 08:48 PM
#3
बिशुनपुरा में सप्तमी के दिन नवयुवक संघ महुली कला कमेटी के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाला गया।

location_on विशुनपुरा
access_time 21-Oct-23, 08:46 PM
#4
झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली रिया उर्फ ईशा आलिया की राँची -कोलकाता मार्ग पर गोली मारकर हत्या

location_on Jharkhand
access_time 29-Dec-22, 12:04 PM
#5
मां काली युवा संघ के तत्वाधान में शारदीय नवरात्र के महा सप्तमी के पावन अवसर पर किया गया महा भंडारा का आयोजन

location_on Garhwa
access_time 21-Oct-23, 08:48 PM


Post News & Earn