place Current Pin : 822114
Loading...


रोजगार कैंपस में 35 युवाओं ने दिया आवेदन

location_on नावाडीह access_time 22-Feb-21, 11:15 PM

👁 127 | toll 37



Anonymous
Public

रोजगार कैंपस में 35 युवाओं ने दिया आवेदन नावाडीह प्रखंड के देवी महतो स्मारक इंटर महाविद्यालय नावाडीह के परिसर में राष्टीय मानवाधिकार क्राइम कटौंल ब्यूरो तथा मिशन नव निर्माण के संयुत्त तत्वावधान में एक दिवसीय निशूल्क रोजगार कैपंस डॉइव का आयोजन किया गया। यहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मिशन नव निर्माण के मोबिलाइजेशन कॉडिनेटर नीतिश कुमार मिश्रा ने बताया कि कोविड 19 में केन्द्र व राज्य सरकार जनता के प्रति गंभीर नहीं दिख रहे है । ऐसे में स्वयं सेवी संस्था लोगों को जागरुक करने के दिशा में पहल कर रही है । उन्होंने कहा कि संस्था लोगों को विभिन्न कंपनी में रोजगार मुहैया कराने के दिशा में काम कर रही है । युवक व युवतियों के शैक्षणिक योग्यता व दक्षता के अनुरुप रोजगार मुहैया कराने का काम करेगी । जरुरत पड़ने पर उन्हें काम दक्षता का मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा । इस दौरान 35 युवक व युवतियों ने रोजगार के लिए आवेदन दिया । मौके पर क्राइम कंट्रोल के डुमरी प्रखंड अध्यक्ष गुरुगोविंद हांसदा. रिषी कुमार चौरसिया, रवि कुमार विश्वकर्मा, राजेश कुमार, कार्तिक महतो, विजय कुमार प्रजापति आदि उपस्थित थे ।



Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play