place Current Pin : 822114
Loading...


सुरही में क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में सुरही बना विजेता

location_on नावाडीह access_time 22-Feb-21, 11:05 PM

👁 224 | toll 97



Anonymous
Public

सुरही में क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में सुरही बना विजेता नावाडीह प्रखंड के सुरही ग्राउंड में सोमवार को सुरही प्रीमियर लीग स्पेशल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुरुआत की गई । उद्घाटन झामुमो के प्रखंड उपाध्यक्ष रउफ अंसारी ने फीता काटकर किया । जिसके बाद खिलाड़ियों से परिचय लेने सहित बल्लेबाजी कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया । यहां उद्घाटन मैच टाइगर स्पोर्टिंग क्लब सुरही बनाम टी 20 क्लब नावाडीह टीम के बीच खेला गया । यहां टाॅस जीतकर सुरही की टीम ने पहले फिल्डींग करने का फैसला लिया और नावाडीह की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 80 रन बनाए। जवाबी पारी में सुरही की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए खेलना प्रारंभ किया और बेहतर प्रदर्शन कर 6 ओवर 3 गेंद में तीन विकेट के नुकसान पर ही 84 रन बना कर जीत दर्ज कराने में सफल रही ।



Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play