उमंग श्योराण, एएनएम न्यूज़, पंचकूला: बुधवार को आसनसोल से तपसी इलाके के कुनस्तोरिया कोलियरी के विकास चौधरी मेमोरियल हाल मे भाजपा की तरफ से एक कर्मी सम्मेलन का आयोजन किया गया। भाजपा मंडल एक द्वारा आयोजित इस कर्मी सम्मेलन मे मंडल एक अध्यक्ष लखन बाउरी के अलावा अन्य तीनो मंडलो के अध्यक्ष गौरव मंडल, निरंजन सिंह और बृजमोहन पासवान भी उपस्थित थे। इनके अलावा आसनसोल जिला सांगठनिक महासचिव शिवराम बर्मन, जिले के उपाध्यक्ष प्रमोद पाठक तापस दास भी मौजूद थे। आने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक दल अपने अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हैं और इसी वजह से यह कर्मी सम्मेलन किया गया। सम्मलेन में अमित शाह द्वारा बताए गये 23 बिंदुयो को लेकर जनता तक जाने की बात की हई जिससे 2021 के चुनाव से पहले ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पार्टी की पंहुच हो।