स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: दादरा नगर हवेली के निर्दलीय सांसद का मुंबई के होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में डेड बॉडी मिली। गुजराती में लिखे कुछ कागज बरामद हुए हैं पुलिस जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक दादरा नगर के निर्दलीय सांसद मोहन डेलकर मुंबई के सी ग्रीन होटल में ठहरे हुए थे। संदिग्ध परिस्थिति में डेड बॉडी मिलने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक इसी होटल में रणजी के खिलाड़ी भी रहते हैं।