उमंग श्योराण, एएनएम न्यूज़, पंचकूला: पंचकूला में राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा के प्रदर्शनकारियों का पुलिस के साथ टकराव।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन से पानी की बौछारें छोड़ी। प्रदर्शनकारियों पर किया गया हल्का बल प्रयोग। अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शनकारी पंचकूला से चंडीगढ़ की ओर चंडीगढ़ स्थित हरियाणा के मुख्यमंत्री आवास के घेराव के लिए कर रहे थे कूच। पंचकूला व चंडीगढ़ पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को पंचकूला-चंडीगढ़ बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों को रोका गया।
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात। मौके पर तनाव है। आप को बता दे कि हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से पहले तो हरियाणा के स्कूली अध्यापकों के ट्रांसफर का आदेश जारी कर दिया और उसके बारह दिन बाद दोबारा से नया आदेश जारी करके ट्रांसफर को एक अप्रैल 2021 से लागू करने का नया फरमान जारी कर दिया। अध्यापकों का कहना है कि यदि शिक्षकों की ट्रांसफर कर दी गई है तो उनको वहीं रखा जाए। उनको बार बार परेशान न किया जाए।