अमरनाथ, एएनएम न्यूज़, मुंबई : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने मुंबई से विकास की नई लिइबारत खने की शुरुआत कर दी है। सीएम योगी व प्रमुख उद्योगपतियों की मौजूदगी में आज लखनऊ नगर निगम (एलएमसी) के 200 करोड़ के बॉन्ड की बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टिंग कर दी गई। इस दौरान सीएम ने बेल बजाकर इसकी लिस्टिंग की। लखनऊ नगर निगम, उत्तर भारत का पहला म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन है जिसने इस तरह का बॉन्ड जारी किया है।