टोनी आलम, एएनएम न्यूज़, दुर्गापुर : भाजपा की ओर से पूरे दो दिन पुरे दुर्गापुर महकमा मे भाजपा की परिवर्तन यात्रा हुई। आज दुर्गापुर के विभिन्न इलाकों मे परिवर्तन रथ ने परिक्रमा की। रथ के पहियो से दुर्गापुर की धरती अपवित्र हुई है ऐसा कहते हुए दुर्गापुर नगर निगम के नौ नंबर वार्ड मे तृणमूल की तरफ से शुद्धिकरण यात्रा निकाली गई। ढाक ढोल मंजिरा बजाकर पंडितो द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ यह शुद्धिकरण यात्रा निकाली गई। राह चलते लोगों को शांति जल दिया गया। दुर्गापुर नगर निगम की नौ नंबर वार्ड की पार्षद रीना राय चौधरी ने आरोप लगाया कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा ने दुर्गापुर की धरती अपवित्र की है। इसी वजह से इस अनोखे अंदाज मे विरोध किया गया।