स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: साइबर क्राइम कैपिटल नाम से बदनाम झारखण्ड के जामताडा में पुलिस के बढ़ते शिकंजे से बाद साइबर अपराधी बंगाल और झारखण्ड में नए ठिकाने तलाश रहे हैं। साइबर क्राइम पर नकेल कसने के अभियान में जमशेदपुर साइबर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है, उन्होंने पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की माने तो गिरफ्तार युवक कम समय में ज्यादा पैसे की लालच में साइबर क्राइम से जुड़े थे। गिरफ्तार पांचों आरोपी करीब तीन माह से साइबर क्राइम से जुड़े थे और सिर्फ तीन माह में करीब 500 लोगों के खाते से ठगी कर अपने अकाउंट में 2,12,67000 रुपए का ट्रांजक्शन किया। पुलिस ने आरोपियों का बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिया है और मामले की जांच में जुट गयी है।