स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है।
कोतवाली के देवीगंज के पास शादी समारोह में आई स्कॉर्पियो पर बालू से लदा एक ट्रक पलट गया। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। बरात कोखराज कोतवाली के शहजाद पुर से देवीगंज स्थित महेश्वरी गार्डन गई थी। घटना की जानकारी पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे हैं।