place Current Pin : 822114
Loading...


जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों संग डीएसओ ने की बैठक

location_on नावाडीह access_time 19-Feb-21, 10:28 PM

👁 151 | toll 43



Anonymous
Public

जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों संग डीएसओ ने की बैठक नावाडीह प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शुक्रवार को प्रखंड के सभी जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों संग बोकारो जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) रौशन कुमार साह ने समीक्षात्मक बैठक की । यहां डीएसओ ने नावाडीह प्रखंड में अत्योदय, अन्नपूर्णा योजना के लाभुकों की पूरी जानकारी लेते हुए कई निर्देश भी दिए । उन्होंने हर हाल में छूटे सभी लाभुक का अविलंब एक सप्ताह के अंदर आधार सिडिग कराने की बात कही । ग्रीन कार्ड पर चर्चा करते हुए डीएसओ ने कहा कि इस योजना के तहत नावाडीह के 6286 लोगों को लाभान्वित करने का लक्ष्य दिया गया है । जिस पर सहायक गोदाम प्रबंधक नरेश कुमार ने बताया कि ग्रीन कार्ड में लाभुकों का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है ।



Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play