place Current Pin : 822114
Loading...


सलानपुर : 'दुआरे- दुआरे पश्चिम बोंगो सरकार’

location_on ASANSOL, SALANPUR access_time 01-Dec-20, 06:32 PM

👁 188 | toll 67



1 2.0 star
Public

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़, सलानपुर : राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पहल पर 'डोर-टू-डोर बोंगो सरकार' अभियान की शुरुआत की है। जिसके द्वारा राज्य के सभी 344 ब्लॉकों में प्रत्येक गांव और नागरिक निकाय में कम से कम चार शिविर लगाए जाएंगे इस शिविर के माध्यम से सरकारी अधिकारी मनरेगा जॉब कार्ड, हेल्थ कार्ड, जाति प्रमाण पत्र सहित विभिन्न सरकारी सुविधाओं का उपयोग करने में लोगो की मदद करेंगे। मंगलवार सलानपुर ब्लॉक के रूपनारायणपुर ग्राम पंचायत में डोर-टू-डोर बोंगो सरकार अभियान शिविर आयोजित किया गया था, जहां लोगों को राज्य सरकार की विभिन्न परियोजनाओं से जोड़ कर लाभ देने की व्यवस्था की गई। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जिला योजना अधिकारी बुद्धदेव पाल उपस्तित थे। सलानपुर ब्लॉक बीडीओ अदिति बसु ने कहा कि, राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पहल पर डोर-टू-डोर बोंगो सरकार अभियान द्वरा रूपनारायणपुर ग्राम पंचायत में पहला शिविर आयोजित कि गई हैं। जहां सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण योजनाओं से लोगो को जोड़ा जा रहा है, सभी पंचायत में इसी प्रकार से 4 शिविर लगाए जाएंगे । शिविर देख स्थानीय लोगों ने सरकार की प्रसंशा कहते हुए कहा कि, इस शिविर के माध्यम से जो लोग योजनाओं से दूर से थे वे भी जुड़ेंगे । जबकि यह अभियान आगे चलाने से लोगों को और भी लाभ मिलता। इसके लिए हमलोगों राज्य की मुख्यमंत्री के आभारी है एंव उनको धन्यवाद जताते है । शिविर में आम लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए जिला परिषद् कर्मदाख्य मोहम्मद अरमान, सलानपुर पंचायत समिति अध्यक्ष फाल्गुनी कर्मकार घासी, सह-अध्यक्ष बिद्युत मिश्रा, सलानपुर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस महासचिव भोला सिंह, रूपनारायणपुर पंचायत प्रधान रानू रॉय, पंचायत सदस्य सुजीत दस्तीदार, सुलेखा दास, कल्याणी रक्षिता, तृणमूल कांग्रेस नेता सुभाष महाजन, जनार्दन सिंह, नरेंद्र खोसला और कई अन्य लोग उपस्थित रहे ।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play