टोनी आलम, एएनएम न्यूज़, पांडवेश्वर : स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पांडवेश्वर के ईसीएल जेनरल मैनेजर के दफ्तर में मंगलवार सुबह अचानक केंद्रीय जांच एजेंसियों ने दबिश दी । यहां कार्यरत कुछ कर्मियों ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी के सदस्य एरिया के जेनरल मैनेजर की तलाश कर रहे थे । जब वह उनको नही मिले तो उनके दफ्तर को सील कर दिया गया । इस खबर के फैलते ही ईसीएल के अधिकारी दहशत में आ गये। वहां कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं था कैमरा देखते ही वह भाग खड़े हुए । एरिया के एसिटेंट जेनरल मैनेजर भी मौजूद नहीं थे। कहा जा सकता है कि, जांच एजेंसी के आने से एरिया दफ्तर प्रांगण सुनसान हो गया । हालांकि इस मामले में किसी ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।