स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : रक्षा मंत्री राजनाथ ने जवानों को नमन करते हुए कहा, ‘बीएसएफ कर्मियों और उनके परिवारों को बीएसएफ के स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई। बीएसएफ भारत की रक्षा की पहली पंक्ति है और हमारी सीमाओं की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मैं उनकी सेवा और राष्ट्र की सेवा में बलिदान को सलाम करता हूं।’