टोनी आलम,एएनएम न्यूज़, जमुड़िया : हाल ही में दिल्ली मे विश्व हिंदु परिषद के सदस्य रिंकु शर्मा की हत्या की गयी थी। इसके खिलाफ रविवार को विश्व हिंदु परिषद और बजरंग दल ने साझा तरीके से एक विरोध रैली निकाली। जिसमें विवादित नारे लगाए गए। विश्व हिंदू परिषद समर्थकों के द्वारा यह नारा लगाया गया कि रिंकू के हत्यारे को गोली मारो साले को। इन समर्थकों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी नहीं बख्शा केजरीवाल के खिलाफ भी अश्लील शब्द का प्रयोग किए। यह रैली जमुड़िया 11 नंबर काली मंदिर से जमुड़िया थाना मोड़ तक यह रैली निकाली गयी। रैली के अंत में थाना मोड़ पर दिवंगत रिंकु शर्मा की याद मे एक मिनट का मौन रखा गया। साथ ही रिंकु की तस्वीर पर माल्यार्पण कीया गया। इस मौके पर संतोष सिंह ड प्रमोद पाठक शंख विश्वास राजेश झा निरंजन सिंह सभापति सिंह सहित तमाम स्थानीय बजरंग दल और विश्व हिंदु परिषद के सदस्य समर्थक उपस्थित थे। इस मौके पर विश्व हिंदु परिषद के कार्यकर्ता सोमनाथ गोप ने कहा कि रिंकु उनके संगठन के एक सक्रिय कर्मी थे। उनकी हत्या पर विश्व हिंदु परिषद के सदस्यो मे भारी रोष है। उन्होंने दावा कीया कि जय श्री राम बोलने पर अगर एक रिंकु की हत्या होती है तो हजारों रिंकु पैदा होंगे।