टोनी आलम, एएनएम न्यूज़, दुर्गापुर : पिछले पहली फरवरी से दामोदर पर दुर्गापुर बैराज की जांच के लिए सुबह 11 से शाम पांच बजे तक यातायात नियंत्रित किया जा रहा है। 13 फरवरी रात बारह बजे से 14 फरवरी रात 12 बजे तक बराज की सड़क पुरी तरह से बंद रहेगी। बराज पर जो पुल है वह सिमेट से बनाया गया है जो कि 66 साल पहले बनाया गया था। नियम के अनुसार 60 साल बाद बराज की जांच होनी चाहिए थी। मगर वह काम 60 साल बाद किया गया। इससे पहले दुर्गापुर बराज की लाकगेट टुटने से दुर्गापुर सहित तमाम इलाके मे समस्या खड़ी हुई थी। मगर ढलाई पुल को नुकसान होने पर बड़ी दुर्घटना हो सकती सकती थी। इसी वजह से 14 फरवरी को पुरे दिन ब्रीज को बंद रखकर उस पर वजन चढ़ाकर जांच की जाएगी। इस वक्त रोजाना औसतन साढ़े सात हजार वाहन ब्रीज से गुजरते हैं। 1952 मे दामोदर पर ब्रीज निर्माण का काम शुरू हुआ था। 1955 से बराज पर यातायात शुरु की गई थी। सिंचाई विभाग ने जिला प्रशासन के साथ बातचीत करके रास्ते को बंद करने का फैसला लिया था। सिंचाई विभाग के एक्सिकिउटिव इंजीनियर संजय सिंह ने कहा कि परेशानी तो होगी मगर जांच के लिए पुल को बंद करना होगा। पुलिस प्रशासन इस बात का ध्यान रखेगी कि किसी को कोई परेशानी ना हो।