स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार देर शाम सांबा जिले से द रेजिस्टेंस फोर्स (TRF) के एक आतंकवादी को गिरफ्तार करने का दावा किया। उसकी पहचान जहूर अहमद राथर के रूप में हुई है।
सांबा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजेश शर्मा ने कहा, "शुक्रवार की देर रात हमने बारी ब्राह्मण क्षेत्र से एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया। अनंतनाग की एक पुलिस टीम ने सांबा पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान चलाया था।"
उन्होंने कहा कि एक आतंकवादी मामले में आरोपी के खिलाफ अनंतनाग में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी कथित रूप से दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में तीन भाजपा कार्यकर्ताओं और एक पुलिसकर्मी की हत्या में शामिल था। उन्होंने पिछले साल फरह, कुलगाम में एक पुलिसकर्मी और कुलगाम के वेसू में तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की कथित तौर पर हत्या कर दी थी।