राँची : राजधानी में इन दिनों वाहन की रफ्तार दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है और आए दिन तेज रफ्तार की वजह से मृत्यु दर में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है इसी क्रम में एक बार फिर से रांची के नगर निगम क्षेत्र में तेज रफ्तार से आ रही टेंट हाउस का टेंपो ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें युवक बुरी तरह घायल हो गया और उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल भेजा गया..
दरअसल आज रांची नगर निगम गेट के समक्ष बाइक सवार युवक की तेज रफ्तार से आ रही टेंपो के साथ जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद बाइक सवार युवक अमन कुमार बुरी तरह घायल हुए, दुर्घटना में कांके निवासी युवक अमन कुमार को पैर और सिर में गंभीर चोटें आई है हालांकि स्थानीय लोगों और पीसीआर के जवानों की मदद से गंभीर रूप से घायल अमन कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है।