नक्सलियों के बीच वर्चस्व को लेकर मुठभेड़..
राँची : रांची और खूंटी के बुंडू तमाड़ इलाके के दुरूह जंगलों में अभी शाम में नक्सलियों के अलग अलग संगठनों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है। खुंटी के अड़की थाना क्षेत्र के बारीगड़ा, ससांग और बुंडू तमाड़ के गायजारा सीमावर्ती जंगल पहाड़ों के बीच माओवादियों और प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के हार्डकोर उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ की सूचना आसपास के इलाक़ों में आग की तरह फैल गयी। सूचना पर
बुंडू और खुंटी पुलिस भी सतर्क हो गयी और मुठभेड़ के सत्यापन के लिए रांची खुंटी पुलिस जॉइंट ऑपेरशन पर निकल चुकी है। जिला बल, सीएआरपीएफ, झारखण्ड जगुआर के जवान और कोबरा बटालियन अलग अलग इलाकों में सर्च अभियान चला रहे हैं। हालांकि अभी तक दोनों नक्सली संगठनों की ओर से फायरिंग हुई है या नहीं इस पर पुलिस नजर बनाए हुए है।