टोनी आलम, एएनएम न्यूज़, रानीगंज : आसनसोल के रानीगंज में वामपंथियो ने एक अनोखे तरीके से प्रतिवाद किया। बंद समर्थको ने आसनसोल पुलिस के हाथों में तृणमूल पार्टी का झंडा और चॉकलेट थमाया। वामपंथियो का यह गाँधीगिरी देखने को मिला दुर्गापुर के बांकुड़ा मोड़ जहां बंद समर्थको ने करीब एक घंटा सड़क अवरुद्ध कर दिया। सड़क पर आग लगाकर पुलिस के खिलाफ बंद समर्थको ने नारेबाज़ी की।