place Current Pin : 822114
Loading...


बंद समर्थकों ने वाहन चालकों के साथ की मारपीट

location_on WESTBENGAL access_time 12-Feb-21, 12:06 PM

👁 140 | toll 50



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : बंद करवा रहे माकपा समर्थकों ने आम जनता को भी नहीं बख्शा। पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज करने की गुस्सा वामपंथी समर्थकों ने वाहन चालकों पर उतारे। आसनसोल सिटी बस स्टैंड के समीप माकपा कार्यकर्ता बंद करवा रहे थे।उसी समय कुछ बाइक चालक आ गए। बाइक चालकों के साथ बंद समर्थकों का बकझक हो गया। देखते ही देखते बंद समर्थक बाइक सवारों पर अपना हाथ साफ करना शुरू कर दिया। महिला कार्यकर्ता इसमें आगे रही। जब बंद समर्थक वाहन चालक को पीट रहे थे। तो वहां एक पुलिसकर्मी भी खड़ा था। पहले तो उसने बीच-बचाव करने का प्रयास किया। लेकिन बंद समर्थकों की संख्या को देखते हुए। पुलिसकर्मी भी मूकदर्शक बन गया और माकपाई वाहन चालक को पीटते रहे। बंद समर्थकों पर एसबीएसटीसी के बस चालक के साथ भी धक्का-मुक्की करने का अभियोग लगा है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play