Instagram
Current Pin : 822114
Loading...


10वीं की परीक्षा में सामरीन बानो प्रथम एवं शबनम आरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर मुखदेव हाई स्कूल मंझिआंव एवं आइडियल कोचिंग सेंटर, चंदना का मान बढ़ाया।

location_on मंझिआंव access_time 15-Jul-20, 10:13 AM

👁 1463 | toll 192



1 -2.0 star
Public

एक कहावत है डूबती हुई किस्ती कभी पार नहीं होती और मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती। यह साबित किया है शकरकोनी-चंदना गांव की दो लड़कियों ने। सामरीन बानो और शबनम आरा। इनकी मेहनत आखिर रंग लाई । जैसे ही 8 जुलाई को मैट्रिक का रिजल्ट निकला विद्यार्थियों में अपना अपना परीक्षा परिणाम को देखने की होड़ लग गयी। हर कोई रिजल्ट सबसे पहले देखना चाहता था। कुछ लोग सहमे हुए थे तो कुछ लोग उत्साहित भी थे। और आखिर में सभी लोगों ने अपना अपना रिजल्ट देख लिया । लोग अपना- अपना रिजल्ट अपने - अपने दोस्त,भाई-बहन, माता-पिता , शिक्षक और रिश्तेदारों से बताने लगे। जब सामरीन और शबनम ने अपना रिजल्ट अपने घर वालों को बताया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उनके घर वालों ने अपने आस पड़ोस में खुसी की खूब मिठाई बांटी। मुखदेव हाई स्कूल मंझिआंव में सामरीन बानो ने 10 वीं की परीक्षा में 433 अंक लाकर पूरे स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त की तो दूसरी तरफ शबनम आरा ने 430 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त की। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों ही लड़कियां शुरू से ही पढ़ने-लिखने में मेधावी रही हैं। इनलोगों ने इसका श्रेय अपने -अपने माता- पिता तथा आइडियल कोचिंग सेंटर, चंदना के शिक्षक शादाब सर, अल्तमश सर और हसनैन सर को दिया। साथ ही इन्होंने मुखदेव हाई स्कूल के शिक्षकों का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया।


Trending in related area :

#1
ग्राम चंदना में समाज सेवी मुजीब खान के द्वारा कब्रिस्तान से हरिजन टोला होते हुए चंदना प्राथमिक स्कूल तक मरम्मती का कार्य किया गया। ,

location_on चंदना, मंझिआंव
access_time 06-Aug-22, 08:49 PM
#2
दो दिन से रक्त के लिए परेशान महिला को रक्त उपलब्ध करा उनकी जान गुलाम ए हुसैन कमिटी सह हिंदू मुस्लिम एकता संघ के एहम सदस्य अख्तर रजा ने रक्त दान कर बचाई

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-21, 08:48 PM
#3
बिशुनपुरा में सप्तमी के दिन नवयुवक संघ महुली कला कमेटी के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाला गया।

location_on विशुनपुरा
access_time 21-Oct-23, 08:46 PM
#4
झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली रिया उर्फ ईशा आलिया की राँची -कोलकाता मार्ग पर गोली मारकर हत्या

location_on Jharkhand
access_time 29-Dec-22, 12:04 PM
#5
मां काली युवा संघ के तत्वाधान में शारदीय नवरात्र के महा सप्तमी के पावन अवसर पर किया गया महा भंडारा का आयोजन

location_on Garhwa
access_time 21-Oct-23, 08:48 PM

More from 1 :

एजाज खान कल रात में घर से बाहर निकला और अभी तक घर नहीं लौटा।

location_on करीमंडीह, हैदरनगर, पलामू
access_time 22-Sep-24, 03:18 PM

भुसुवा और शकरकोनी को जोड़ने वाली मात्र एक लाइफ लाइन कच्ची सड़क भारी बारिश के कारण टूट गई।लोगों का आना जाना हुआ बंद।

location_on भुसुवा, शकरकोनी, चांदना मंझिआंव
access_time 18-Sep-24, 11:05 PM

गढ़वा जिला कांग्रेस अध्यक्ष को मीडिया प्रभारी शाहबाज खान ने बुके देकर किया सम्मानित।

location_on मंझिआंव, गढ़वा
access_time 23-Jan-23, 07:59 PM

ग्राम चंदना में समाज सेवी मुजीब खान के द्वारा कब्रिस्तान से हरिजन टोला होते हुए चंदना प्राथमिक स्कूल तक मरम्मती का कार्य किया गया। ,

location_on चंदना, मंझिआंव
access_time 06-Aug-22, 08:49 PM

मंझिआंव-अंजुमन फ़लाह मिल्लत, मंझिआंव कमिटी की तरफ से असहाय और लाचार महिला के इलाज के लिए 5701 रुपये नकद दे कर आर्थिक सहायता किया गया।

location_on मंझिआंव:शकरकोनी, करमडीह पंचायत
access_time 18-Jul-22, 09:10 PM


Post News & Earn