स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : इस बीच बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने दावा किया है कि तृणमूल के 62 विधायक पार्टी के संपर्क में हैं। ये कभी भी दल बदल सकते हैं। बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने दावा किया है कि 15 दिसंबर तक तृणमूल को तोड़ देंगे। ममता बनर्जी का हाल ऐसा होगा कि सरकार चलाना भी मुश्किल होगा। इसके पहले सौमित्र खान ने कहा है कि ऐसी संभावना है कि राज्यपाल जगदीप धनखड़ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से राज्य विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए कह सकते हैं। खान ने 28 नवंबर को यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘राज्यपाल अचानक मुख्यमंत्री से 149 का आंकड़ा (बहुमत) साबित करने के लिए कह सकते हैं। इसकी संभावना है।’