स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : बीजेपी और टीएमसी लगातार एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही हैं। अब बीजेपी ने टीएमसी को टेररिस्ट मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी करार दिया है। पश्चिम बंगाल बीजेपी उपाध्यक्ष राजू बनर्जी ने टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा है, ‘समय के साथ टीएमसी का अर्थ बदलता रहा, अब यह टेररिस्ट मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी बन गई है। युवाओं में भी यही धारणा है। टीएमसी कार्यकर्ता भी ऐसा सोचते हैं और इसलिए वे कब्रिस्तानों की दीवारों पर लिख रहे हैं कि टीएमसी 2021 में आ रही है।’