राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़, सालानपुर : राज्य में रोजगार एंव उद्योग की मांग को लैकर वाम मोर्चा की संगठन डीवाईएफआई सहित दस संगठनों ने 11 फरवरी को 'नबानो चलो अभियान' शुरू करने का आह्वान किया है। सालानपुर डीवाईएफआई की तत्वावधान में देन्दुआ से कालितला तक पैदल जुलूस निकाला गया एंव कालितला मोड़ के पास पथसभा कर तृणमूल कांग्रेस एंव भाजपा पर जम कर निशान साधा। सालानपुर के कालितला में स्थगित भूषण स्टील प्लांट का आज पुनः डीवाईएफआई संगठन द्वरा संकेतीत शिलान्यास किया गया।
डीवाईएफआई राज्य समिति की अध्यक्ष मीनाक्षी ने कहा कि राज्य में तृणमूल कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने या केंद्र में मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में बेरोजगार युवाओं की संख्या बढ़ी है। ये दोनों सरकारें केवल झूठे वादों के साथ लोगों को छल सत्ता में आई है। वाम मोर्चा सरकार के दौरान इस सालानपुर ब्लॉक में बहु-करोड़ की परियोजना भूषण स्टील, नंदीग्राम और सिंगूर में नए उद्योगों की स्थापित करने की परियोजना लाई थी जिसे तृणमूल कांग्रेस सरकार ने बन्द कर दिया। इसलिए आज इस कालितला मोड़ से भूषण स्टील उधोग की संकेतीत शिलान्यास की जा रही है। जिसे बाममोर्चा सत्ता में आते ही पुनः शुरू करेगी। इसलिए चलिए दीदी के पास नाबनो और इस बार लाल कार्ड दिखाएंगे। इस अवसर पर राज्य सह-अध्यक्ष हेमंत प्रभाकर, जिला कॉमरेड विक्टर आचार्य, कुल्टी ब्लॉक सचिव बिनोद सिंह, सालानपुर ब्लॉक कन्वेनर अबीर घोष और कई अन्य लोग उपस्थित रहे।