place Current Pin : 822114
Loading...


झारखंड तुरी समाज के भेंडी पंचायत कमेटी गठित

location_on नावाडीह access_time 04-Feb-21, 09:10 PM

👁 293 | toll 88



Anonymous
Public

झारखंड तुरी समाज के भेंडी पंचायत कमेटी गठित नावाडीह प्रखंड के सामुदायिक भवन भेंडरा में झारखंड प्रदेश तुरी समाज के नावाडीह प्रखंड इकाई की एक बैठक हुई । यहां प्रखंड अध्यक्ष दिलीप तुरी ने संगठन को सशक्त करने पर विस्तार पूर्वक चर्चा की । साथ ही समाज के उत्थान पर गहन विचार विमर्श किया गया । अध्यक्ष ने कहा कि समाज के लोगों को शिक्षित करने की जरुरत है । बगैर शिक्षा के समाज का समुचित विकास संभव नहीं है । साथ ही शराब सेवन करने की आदत से दूर रहने की नसीहत दी । यहां सर्वसम्मति से समाज के भेंडरा पंचायत कमेटी का गठन किया गया । जिसमें अध्यक्ष बजरंगी तुरी, उपाध्यक्ष अजय तुरी, सचिव विनोद तुरी, महासचिव संतोष तुरी, कोषाध्यक्ष कुंदन तुरी चुने गए ।



Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play