place Current Pin : 822114
Loading...


मौसम अपडेट : रांची में गुनगुनी धुप के साथ बढ़ी कनकनी, ठंड के आसार ज्यादा

location_on JHARKHAND, RANCHI access_time 28-Nov-20, 07:36 PM

👁 265 | toll 129



1 2.0 star
Public

एएनएम न्यूज़, डेस्क : रांची में सुबह गुनगुनी धूप के साथ हुई। आसमान से बादल पूरी तरह छट गए हैं। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले तीन दिनों तक इसी तरह मौसम रहने की संभावना है। हालांकि ठंडी हवा के कारण कनकनी बढ़ेगी। सचेत रहे, शाम ढलने के बाद यह कनकनी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान अब तक का न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। 29 नवंबर को बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्पन्न होने की संभावना है। यह साइक्लोन 2 दिसंबर को तमिलनाडु-पुड्डुचेरी की तट से टकरा सकता है। रांची मौसम केंद्र के मुताबिक, शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर राज्य में रहेगा, जिससे रांची के तापमान में गिरावट होगी। ठंड बढ़ने की संभावना है। सोमवार से बुधवार तक मौसम साफ रहेगा। बुधवार के बाद फिर तापमान में बदलाव आएगा।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play