place Current Pin : 822114
Loading...


सुरही में अंकेक्षण दल के मौजूदगी में हुई एमडीएम की जनसुनवाई

location_on Nawadih access_time 01-Feb-21, 05:44 PM

👁 133 | toll 63



Anonymous
Public

सुरही में अंकेक्षण दल के मौजूदगी में हुई एमडीएम की जनसुनवाई सुरही स्थित प्रखंड संसाधन केन्द्र नावाडीह में सोमवार को मध्याह्न भोजन योजना (एमडीएम) अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2019 - 20 का सामाजिक अंकेक्षण के जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम प्रखंड प्रमुख पूनम देवी एवं एपीओ कुलदीपक अग्रवाल के उपस्थिति में की गई । यहां प्रखंड के पेक, गोनियाटो, मंझलीटांड, बुडगडा, मुंगो, पोखरिया, कोसी, डुमरियाटांड, परसबनी आदि विद्यालय में संचालित एमडीएम में प्राप्त राशि, खाद्यान्न आदि की जांच कर खर्च व खपत का मिलान वाउचर से किया गया । साथ ही सरस्वती वाहिनी, बैक खाता, उपयोगिता आदि की जांच की गई । साथ ही पूर्व में विद्यालय स्तर पर हुए सामाजिक अंकेक्षण में आए शिकायत पर चर्चा कर निष्पादन किया गया ।



Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play