स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: कश्मीर के एक स्कूल के छात्रों को अमानवीय सजा दिया गया। छात्रों को कथित तौर पर नंगे पेअर बर्फ पर खड़े होने के लिए मजबूर करने का आरोप है एक निजी ट्यूशन सेंटर के मालिक पर। एएनएम न्यूज ने तथ्यों की जांच की और पाया कि वास्तव में छात्रों को निजी ट्यूशन सेंटर के मालिक ने नंगे पैर खड़े होने के लिए मजबूर नहीं किया था, बल्कि छात्रो शिक्षक को बदनाम करने के लिए यह स्वांग रचा। संस्थान के एक छात्र ने एएनएम न्यूज़ को बताया कि कुछ लोगों अपने निजी प्रतिशोध से प्रेरित होकर ट्यूशन सेंटर पर पहुंचे और प्रिंसिपल के साथ मारपीट की। छात्रों ने दावा किया उन्ही व्यक्तियों ने इस घटना को अंजाम दिया और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।