place Current Pin : 822114
Loading...

कोरोना वायरस ने बदल दिया केंद्रीय बजट का पारम्परिक तरीका

Copied Content : No Earning

location_on WESTBENGAL access_time 24-Jan-21, 02:25 PM

👁 167 | toll 0



1 1.7 star
Public

एएनएम न्यूज़, डेस्क: 2021 का बजट एकदम अलग होगा। ऐसा माना जा रहा है आजादी के बाद पहली बार देश की अर्थव्यस्था सबसे कमजोर स्थिति है। अप्रैल-जून की तिमाही में विकास दर 23.9 फीसदी नकारात्मक रही थी। बेरोजगारी भी रिकॉर्ड तोड़ रही है। इस स्थिति से उबारने की ज़िम्मदेरी इस बजट की है। आजादी के बाद ये पहला मौका होगा जिस साल पहली बार बजट पेपरलेस होगा। इस साल बजट डॉक्यूमेंट की छपाई नहीं की जाएगी। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए ऐसा फैसला लिया गया है। इस साल सदन में बैठने के भी इंतजाम अलग तरह से किए गए हैं। ऐसे में सदन के भीतर भी इस साल कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से शुरू होगा सत्र का पहला भाग 29 जनवरी से 15 फरवरी तक चलेगा। वही बजट सेशन का दूसरा भाग 8 मार्च से 8 अप्रैल तक चलेगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 जनवरी को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट पेश करेंगी।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play