place Current Pin : 822114
Loading...


जामुड़िया ब्लॉक 1 में कांग्रेस ने मनाया नेताजी सुभाषचंद्र बोस का जन्मदिन।

location_on WEST BENGAL access_time 23-Jan-21, 06:46 PM

👁 227 | toll 73



1 1.7 star
Public

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़, जामुड़िया : जामुड़िया ब्लाक 1 कांग्रेस कार्यालय , गांधी भवन के समीप जामुड़िया ब्लाक 1 कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थापित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेताजी जयंती के शुभ अवसर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर विश्वनाथ यादव, सदस्य, पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा की नेताजी सुभाष चन्द्र बोस वह नाम है जो सुन कर मन में एक जोश का सैलाब उमड़ पड़ता है, भुजाएं फड़कने लगती है। कुछ कर गुजरने की तमन्ना मन में जाग जाती है। मौजूदा सरकारें देश भक्ति के नाम पर दमन के तरीके अपना रही है। केन्द्र की सरकार लहूलुहान अर्थ व्यवस्था का जनक बन गया है। ऐसे में भारत माता के अमर सैनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की देश सेवा युवा समाज में एक अलख जगाने का आव्हान करती है। परितोष बाउरी, अध्यक्ष, जामुड़िया ब्लाक 1 कांग्रेस कमेटी ने कहा की नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का अदर्श ही राष्ट्र निर्माण में सहायक सिद्ध होगा परन्तु अलग-अलग प्रांतों में अलग-अलग विचार धारा की सरकारें हैं। जो अपनी दलगत भावना से प्रेरित है। मौजूदा समय में यही एक बड़ी वजह है जिसके कारण विकास की गति अवरूद्ध हो गई है। इस अवसर पर उपस्थित थे। फिरोज खान , महासचिव , पश्चिम वर्दवान जिला युवा कांग्रेस कमेटी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पोरेश धीवर, असलम हुसैन , आई.एन. टी.यू.सी नेता कमलेश सिंह, इश्तियाक खान एवं सभी कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play