place Current Pin : 822114
Loading...


राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह का अभियान का हुआ फुसरो में आरम्भ

location_on पेटरवार access_time 15-Jan-21, 08:24 AM

👁 484 | toll 313



1 0.5 star
Public

पेटरवार- निखिल कुमार पेटरवार। बोकारो जिले के फुसरो में अयोध्या में श्रीराम मंदिर भव्य बनाने के लिए फुसरो मे धन संग्रह करने का कार्य प्रारम्भ हुआ। यह कार्य फुसरो बाज़ार के भुनेश्वर सिंह पेट्रोल पंप के पास विधिवत पूजा अर्चना कर शुमांरभ किया। यहाँ राष्ट्रीय स्वयं सेवक के नगर संचालक प्रदीप भारती ने बताया की आज से 27 फरवरी तक अभियान चलाया जाएगा। श्रद्धा निधि समर्पण राशि के 10 रुपये, 100 रुपये और 1000 रुपये के कूपन तैयार किए गए हैं। इसके अलावा इससे अधिक राशि देनी है तो डीडी, चेक या रसीद-बुक से पैन नंबर के साथ दे सकेंगे। राममंदिर निर्माण के लिए चलाए जाने वाले अभियान में राज्य के जन-जन को जोड़कर निधि समर्पण के अंतर्गत राशि संग्रह की जाएगी। इसमें आम लोग कूपन से मंदिर निर्माण में अपनी श्रद्धा निधि समर्पण राशि दे सकेंगे। कहा कि इस पूरे निधि समर्पण कार्यक्रम का उद्देश्य समस्त हिन्दू समाज को भव्य राम मंदिर निर्माण से सीधे जोड़ना है इसलिए इसे लेकर विस्तृत योजना बनी है। इस अभियान में संग्रहित निधि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास को भेजी जाएगी। बताया है कि भारत सरकार के सीबीडीटी नोटिफिकेशन द्वारा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को एतिहासिक महत्व का स्थान एवं सार्वजनिक पूजा स्थल घोषित किया गया है। इसलिए दान या समर्पण निधि पर आयकर अधिनियम 1961 धारा 80 जी में नियमानुसार छूट दी गई है। मौके पर वार्ड पार्षद भरत बर्मा, अर्चना सिंह, ओमशंकर सिंह, बैभव चौरसिया, संजय गुप्ता, शंकर भदानी, पंकज पांडेय, राजेश शर्मा, तारा बाउरी, रमेश स्वर्णकार, रमेश कुमार, एलएन मिश्रा, पीआर महतो, करन सिंह, संतोष कुमार आदि लोग मौजूद थे।



More from 1 :

झारखंड में एक गांव है, जहां बरसो पानी जोर से कहने और ताली बजाने पर बारिश होने लगती है, वैज्ञानिक भी इस रहस्य को नहीं सुलझा सके

location_on हजारीबाग
access_time 21-Feb-25, 09:31 AM

स्वर्गीय सुधीर महतो के निधन से गांव ने एक अनुभवी, कुशल, और योग्य व्यक्ति को खो दिया- मंत्री योगेन्द्र प्रसाद

location_on कसमार
access_time 10-Dec-24, 09:47 PM

गोमिया विधायक योगेन्द्र प्रसाद को मंत्री बनाने का मांग झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष सह मिडिया प्रभारी बिक्की महतो ने किया

location_on पेटरवार
access_time 01-Dec-24, 08:12 PM

सहायक अध्यापक एवं झामुमो के सक्रिय एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता के निधन समाचार सुन अंतिम दर्शन करने श्मशान घाट पहुंचे गोमिया विधायक

location_on कसमार
access_time 29-Nov-24, 09:58 PM

दिव्यांगों के सतत विकास हेतु समेकित प्रयास की जरूरत: अमर बाउरी

location_on बोकारो
access_time 05-Oct-24, 06:41 PM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play