टोनी आलम, एएनएम न्यूज़, डिशरगढ़ : पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के बांकला के पहाड़ी पाड़ा मे ईसीएल के बांकला शाखा के डिशरगढ़ त्रिशक्ति महिला मंडल की सदस्यों ने 58 जरुरतमंदों मे खाद्य सामग्री और शीत वस्त्र बांटे। बांकला शाखा के डिशरगढ़ त्रिशक्ति महिला मंडल की अध्यक्षा शुभश्री महापात्रा ने कहा कि गरीबो के काम आकर उनको भारी खुशी मिल रही है। गुरुवार को इलाके के पहाड़ी पाड़ा मे 58 गरीब परिवारों को शीत वस्त्र और खाद्य पदार्थ देकर संगठन की सदस्यों को गर्व की अनुभुति हो रही है। उन्होंने कहा कि डिशरगढ़ त्रिशक्ति महिला मंडल की तरफ से पुरे साल सामाजिक कार्य किए जाते हैं। दुसरी तरफ पांच किलो चावल, दाल, आलु, साबुन, चद्दर, कंबल और हवाई चप्पल आदि चीजें पाकर साथी पहाड़ी ने खुशी जाहिर की। मकर संक्रांति के अवसर पर इतना सारा जरुरी सामान मिलने से वह काफी खुश हैं।