Instagram
Current Pin : 822114
Loading...


बिहार में प्रचंड गर्मी के चलते 8 जून तक स्कूल बंद, 50 छात्राओं के बेहोश होने के बाद लिया बड़ा फैसला

location_on Bihar access_time 30-May-24, 09:48 AM

👁 797 | toll 30



1 -4.0 star
Public

बिहार में प्रचंड गर्मी के चलते कई स्कूलों में छात्राओं के तबियत बिगड़ने के बाद राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव को स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए हैं.बिहार सरकार ने भीषण गर्मी के चलते स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है. यह फैसला बुधवार को कई स्कूलों में छात्राओं की तबियत बिगड़ने और बेहोश होने के बाद लिया गया. बुधवार को बेगूसराय और शेखपुरा के स्कूलों में करीब 50 छात्राएं गर्मी की वजह से बेहोश हो गई थीं, जिनमें से कई छात्राओं को हॉस्पिटल में भी भर्ती कराना पड़ा.भीषण गर्मी के चलते सीएम नीतीश कुमार ने स्कूलों को बंद करने के निर्देश जारी किए हैं. स्कूलों को 30 मई से 08 जून 2024 बंद करने का फैसला लिया गया है. सीएम नीतीश कुमार ने दिए ये निर्देश मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा को निर्देश दिया है कि वे जरूरत के हिसाब से वर्तमान स्थिति को देखते हुए स्कूलों को बंद करने के संबंध में समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करें ताकि स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य प्रभावित न हो. सीएम ने मुख्य सचिव को यह भी निर्देश दिया है कि वे क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक आयोजित कर वर्तमान परिप्रेक्ष्य में अन्य आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें.


Trending in related area :

#1
ग्राम चंदना में समाज सेवी मुजीब खान के द्वारा कब्रिस्तान से हरिजन टोला होते हुए चंदना प्राथमिक स्कूल तक मरम्मती का कार्य किया गया। ,

location_on चंदना, मंझिआंव
access_time 06-Aug-22, 08:49 PM
#2
दो दिन से रक्त के लिए परेशान महिला को रक्त उपलब्ध करा उनकी जान गुलाम ए हुसैन कमिटी सह हिंदू मुस्लिम एकता संघ के एहम सदस्य अख्तर रजा ने रक्त दान कर बचाई

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-21, 08:48 PM
#3
बिशुनपुरा में सप्तमी के दिन नवयुवक संघ महुली कला कमेटी के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाला गया।

location_on विशुनपुरा
access_time 21-Oct-23, 08:46 PM
#4
झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली रिया उर्फ ईशा आलिया की राँची -कोलकाता मार्ग पर गोली मारकर हत्या

location_on Jharkhand
access_time 29-Dec-22, 12:04 PM
#5
मां काली युवा संघ के तत्वाधान में शारदीय नवरात्र के महा सप्तमी के पावन अवसर पर किया गया महा भंडारा का आयोजन

location_on Garhwa
access_time 21-Oct-23, 08:48 PM


Post News & Earn