Instagram
Current Pin : 822114
Loading...


नहाने के क्रम में डूबे दो बच्चे, मौत

location_on Giridhi access_time 30-May-24, 04:33 PM

👁 819 | toll 35



1 -4.0 star
Public

नहाने के क्रम में डूबे दो बच्चे, मौत गिरिडीह।जिले के देवरी थाना क्षेत्र स्थित नावाआहर तालाब में दो बच्चे की डूबने से मौत हो गयी. बताया जाता है कि गरडीह गांव निवासी कृष्णा विश्वकर्मा के 10 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार व रमेश राणा के 11 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार सुबह 10 बजे हरला स्थित तालाब में नहाने के लिए गये थे. नहाने के क्रम में वे दोनों गहरे पानी में चले गये. जब वह डूबने लगे तो तालाब में नहा रहे दूसरे बच्चों ने इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को दी. आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया बच्चों को जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने दोनों की खोजबीन शुरू की. लगभग आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को तालाब से निकाला जा सका. आनन फानन में उन दोनों को पास के अस्पताल में ले जाया गया. जहां पर चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया गया. इधर, घटना के बाद गांव में मातम पसर गया. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


Trending in related area :

#1
ग्राम चंदना में समाज सेवी मुजीब खान के द्वारा कब्रिस्तान से हरिजन टोला होते हुए चंदना प्राथमिक स्कूल तक मरम्मती का कार्य किया गया। ,

location_on चंदना, मंझिआंव
access_time 06-Aug-22, 08:49 PM
#2
दो दिन से रक्त के लिए परेशान महिला को रक्त उपलब्ध करा उनकी जान गुलाम ए हुसैन कमिटी सह हिंदू मुस्लिम एकता संघ के एहम सदस्य अख्तर रजा ने रक्त दान कर बचाई

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-21, 08:48 PM
#3
बिशुनपुरा में सप्तमी के दिन नवयुवक संघ महुली कला कमेटी के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाला गया।

location_on विशुनपुरा
access_time 21-Oct-23, 08:46 PM
#4
झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली रिया उर्फ ईशा आलिया की राँची -कोलकाता मार्ग पर गोली मारकर हत्या

location_on Jharkhand
access_time 29-Dec-22, 12:04 PM
#5
मां काली युवा संघ के तत्वाधान में शारदीय नवरात्र के महा सप्तमी के पावन अवसर पर किया गया महा भंडारा का आयोजन

location_on Garhwa
access_time 21-Oct-23, 08:48 PM


Post News & Earn